बुधवार, 19 जून, 2013 | 14:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जापानी रॉकेट सामान लेकर अंतरिक्ष केंद्र रवाना
टोक्यो, एजेंसी
First Published:21-07-12 12:28 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जापान का एच-2 बी रॉकेट शनिवार को आवश्यक साजो सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) के लिए रवाना हो गया।

जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जाक्सा) द्वारा जारी तस्वीरों के अनुसार रॉकेट स्थानीय समयानुसार पूर्वाहन 11 बजकर छह मिनट पर दक्षिणी द्वीप तानेगाशिमा से रवाना हुआ।

करीब 15 मिनट बाद रॉकेट ने मालवाहक वाहन कोनोतोरी को अपने से अलग कर दिया जो अंतरिक्ष में किए जाने वाले प्रयोगों के लिए आहार, कपड़े और उपकरण लेकर गया है।

जाक्सा के अधिकारियों ने प्रक्षेपण को सफल घोषित किया। अंतरिक्ष केंद्र में जपानी अंतरिक्ष यात्री अकिहिको होशिदे ठहरे हुए हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°