रविवार, 19 मई, 2013 | 06:38 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अपशिष्ट प्रबंधन पर नासा के आयोजन में दो भारतीय शामिल
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:21-07-12 11:07 AM
Last Updated:21-07-12 04:34 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपशिष्ट प्रबंधन पर अपने सम्मेलन के लिए दो भारतीय प्रवर्तकों (इनोवेटर) को शामिल किया है।

एटीरो रीसाइक्लिंग के नितिन गुप्ता और गैर सरकारी संगठन गूंज के अंशु गूंज दुनिया के उन नौ नव प्रवर्तकों में शामिल हो गए हैं जो अपशिष्ट प्रबंधन पर नासा सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

यूएस एजेंसी फोर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी), विदेश विभाग और नाइकी द्वारा समर्थित आयोजन लंच बीयांड वेस्ट के चौथे सत्र का आयोजन कैलिफोर्नियां के पसाडेना में नासा के जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी में हो रहा है।

इस कार्यक्रम का मकसद कचरा प्रबंधन से जुड़े मसलों की पहचान और उनके समाधान को गति प्रदान करना है। यह मुद्दा इस समय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों के लिए चिंता का विषय है।

एटीरो रीसाइक्लिंग के गुप्ता इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल गुडस ई-कचरा प्रबंधन के कारोबार में हैं, वहीं गूंज एक एनजीओ है जो इसी क्षेत्र में बदलाव के लिए काम करती है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°