सोमवार, 20 मई, 2013 | 18:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मेक्सिको में हुआ 7 लड़कियों के साथ बलात्कार
मैक्सिको सिटी, एजेंसी
First Published:16-07-12 04:33 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मैक्सिको में हमलावरों ने एक ग्रीष्मकालीन शिविर में घुस कर सात किशोरियों के साथ बलात्कार किया और कई लड़कों की पिटाई की। प्रशासन के मुताबिक यह घटना पिछले सप्ताह सेन्ट्रल मेक्सिको में घटी।

मेक्सिको के अटॉर्नी जनरल के दफ्तर ने बताया है कि यह घटना गुरुवार रात को इक्सतापाल्युसा में हुई। करीब 90 बच्चे और किशोर, पिछले सोमवार से, इस इलाके में शिविर लगाए हुए थे।

शिविर के निदेशक ने शुक्रवार सुबह अभियोक्ता दफ्तर में शिकायत करके बताया कि करीब दर्जन भर हथियारबंद हमलावरों ने रात को उनके शिविर पर हमला कर दिया।

अटॉर्नी जनरल के दफ्तर से जारी एक बयान के मुताबिक,''इन हथियारबंद लोगों ने शिविर में रह रहे लोगों को घटों तक बंदी बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने सात नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया और कई लड़कों की पिटाई की भी की।''

इसके अलावा हमलावरों ने इन लोगों के सामान और दो वाहन भी चुरा लिए। मेक्सिको के गवर्नर एरुवील एविला का कहना है कि सभी पीड़ित किशोरियों को कानूनी, चिकित्सकीय और मानसिक सहायता प्रदान की जाएगी। और इस मामले के दोषियों को खोज कर ऐसी सजा दी जाएगी जो एक नजीर बन सके।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°