ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
40 भारतीयों ने की आतंकवादियों की मदद: पाकिस्तान
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:02-07-12 02:57 PM
Last Updated:02-07-12 03:09 PM
मुंबई में हमला करने वाले आतंकवादियों को कराची से नियंत्रित किए जाने के संदिग्ध आतंकी जबीउद्दीन अंसारी के खुलासे के कुछ ही दिन बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि इस हमले में 40 भारतीय लिप्त थे।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के एक अनाम अधिकारी के हवाले से द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि हमारी सूचना के अनुसार, हमलावरों की मदद कम से कम 40 भारतीयों ने की। हम चाहते हैं कि भारत इस पर स्थिति स्पष्ट करे।
खबर में कहा गया है कि दिल्ली में इस सप्ताह दोनों देशों के विदेश सचिवों के बीच होने जा रही बैठक में पाकिस्तान भारत से अंसारी उर्फ अबू जंदल की हालिया गिरफ्तारी का ब्यौरा देने के लिए कहेगा।
पाकिस्तान के सवाल
विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान कहता रहा है कि मुंबई हमला भारतीय नागरिकों की मदद के बिना संभव नहीं हो सकता था। इस अधिकारी के मुताबिक, भारतीय अधिकारी हमें मुंबई हमलों की जांच की असली तस्वीर बताने को लेकर अनिच्छुक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी न्यायिक आयोग सबूत जुटाने के लिए भारत गया तो उसे गवाहों से जिरह करने से रोक दिया गया।
अधिकारी ने कहा कि अगर जांच के ब्यौरे मुहैया कराए जाएं, तो पाकिस्तान निर्णायक कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि सुनी सुनाई बात पर हम कार्रवाई नहीं कर सकते।
भारत का जवाब
भारतीय अधिकारी कहते रहे हैं कि आयोग के दौरे से पहले दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच हुए एक समझौते में यह साफ-साफ कहा गया है, कि पैनल को गवाहों से जिरह करने की अनुमति नहीं होगी।
भारतीय नागरिक अंसारी को सउदी अरब से प्रत्यर्पित कर लाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि अंसारी पाकिस्तानी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहा था। भारत को अमेरिकी समर्थन
अमेरिका ने कहा है कि वह मुंबई हमलों के आरोपी डेविड हेडली को भारतीय जांच एजेंसियों को उचित तरीके से उपलब्ध कराएगा और वह 26/11 के सभी दोषियों को सजा दिलाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम कर रहा है। विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि हम दोषियों को सजा दिलाने के भारत के प्रयासों में समर्थन करने के साथ ही सूचनाओं को साझा करने में जो भी कर सकते हैं, कर रहे हैं। क्या हुआ लखवी का?
मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के अभियान कमांडर जकीउर रहमान लखवी सहित सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। लेकिन एक साल से अधिक समय से उनके खिलाफ सुनवाई नहीं हो पाई है। क्या कहते हैं आतंकवादी संगठन
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के उत्तरी हिस्सों में प्रशिक्षण पाने वाले लश्कर-ए-तैयबा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जबीउद्दीन का नाम उन्हें कुछ जाना पहचाना सा लगता है। उधर जमात-उद-दावा ने जबीउद्दीन से दूरी बनाने का प्रयास किया है। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लश्कर का एक हिस्सा घोषित कर रखा है।

20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल