गुरुवार, 20 जून, 2013 | 14:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारतीय पर्वत श्रृंखला UN की विश्व धरोहर सूची में शामिल
संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी
First Published:02-07-12 01:08 PM
Last Updated:02-07-12 05:03 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत की 1600 किलोमीटर लंबी पश्चिमी घाट पर्वतीय श्रृंखला को संयुक्त राष्ट्र की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। इस श्रृंखला में हिमालय पर्वत श्रृंखला से भी पुराने वन हैं।

पश्चिमी घाट पर्वतीय श्रृंखला को विश्व में जैव विविधता के आठ सर्वाधिक गर्म स्थानों में से एक माना जाता है।
 
इस श्रृंखला के वन भारतीय मानसून की मौसम स्थिति को प्रभावित करते हैं। ये वन हिमालय पर्वत श्रृंखला से भी पुराने हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होने वाली पश्चिमी घाट श्रृंखला महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से होकर गुजरती है तथा यह कन्याकुमारी में खत्म होती है।
  
इसे संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कतिक संगठनो ने विश्व धरोहरों में शामिल किया है। जर्मनी के एक ओपेरा हाउस, पुर्तगाल के एक सीमावर्ती नगर एवं इसकी किलेबंदी तथा चाड में आपस में जुडी आठ झीलों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 37 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°