इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
कोका कोला और पेप्सी में मिले अल्कोहल के अंशः रिपोर्ट
लंदन, एजेंसी
First Published:28-06-12 05:16 PM
Last Updated:28-06-12 06:33 PM
शीतल पेय पदार्थ कोका कोला और पेप्सी में अल्कोहल के अंश पाए गए हैं। फ्रांस के दैनिक अखबार डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार पेरिस स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कंजम्पशन की एक अध्ययन रिपोर्ट में कई प्रमुख शीतल पेय पदार्थों में अल्कोहल के अंश पाए जाने की बात कही गई है।
सर्वेक्षण के अनुसार दुनिया के कई प्रमुख ब्रांड जैसे कि कोका कोला और पेप्सी कोला आदि में अल्कोहल मौजूद होने के सबूत मिले हैं जबकि कई सस्ते शीतल पेय पदार्थ अल्कोहल मुक्त पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रति लीटर शीतल पेय पदार्थ में अल्कोहल की मात्रा हालांकि 10 मिलीग्राम से भी कम पाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन 19 शीतल पेय पदार्थों पर परीक्षण किया गया था उसमें दस शीतल पेय पदार्थों में अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। इनमें कोका कोला, पेप्सी कोला, कोका कोला क्लासिक लाइट एंड कोक जीरो शामिल है।
इसके अलावा जिनमें अल्कोहल के अंश नहीं पाए गए हैं उनमें औचान, कोरा, कासिना, लीडर प्राइस और मैन यू कोला जैसे ब्रांड शामिल हैं। फ्रांस में कोका कोला के वैज्ञानिक निदेशक माइकल पेपिन के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यह संभव है कि कोका कोला को बनाने की गुप्त रेसिपी में अल्कोहल की मात्रा का उपयोग किया जाता हो। हालांकि पेपिन ने कहा कि कोका कोला को सरकारी प्रशासन ने एक साफ्ट ड्रिंक के रूप में पहचान दी है।
इसके अलावा पेप्सी के प्रवक्ता ने डेली मेल के हवाले से कहा कि कुछ साफ्ट ड्रिंक्स में अल्कोहल की न्यूनतम मात्रा का उपयोग किया जाता है लेकिन पेप्सी कोला में अल्कोहल का उपयोग नहीं किया जाता है।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
