रविवार, 26 मई, 2013 | 06:39 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ईरान को सीरिया वार्ता में हिस्सा लेना चाहिए: रूस
मास्को, एजेंसी
First Published:23-06-12 11:02 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सीरिया पर होने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ईरान की हिस्सेदारी पर अमेरिका और ब्रिटेन की आपत्तियों को खारिज करते हुए रूस ने कहा है कि ईरान को इस सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहिए।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि हम समझते हैं कि ईरान को इस सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहिए।

लावरोव ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन का कहना है कि ईरान को आमंत्रित नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसका आचरण ठीक नहीं है।

लावरोव ने कहा कि जब अमेरिका को इराक और अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करानी थी तो उसे ईरान पर सीधी बात करने में कोई समस्या नहीं थी।

लावरोव ने कहा कि सम्मेलन के लिए जरूरी भागीदारों को स्वीकार कर सीरिया में रक्तपात रोकना जरूरी है। सीरिया पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन जेनेवा में 30 जून को होना है।

रूस ने कहा है कि सम्मेलन में सुरक्षा परिषद के सभी स्थायी सदस्यों, सीरिया के पड़ोसियों (इराक, तुर्की, जॉर्डन, लेबनान) तथा प्रमुख क्षेत्रीय देशों (सऊदी अरब, कतर, ईरान) और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों (लीग ऑफ अरब स्टेट्स, यूरोपीय संघ) को शामिल किया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ मार्च 2011 से शुरू हुए विद्रोह के बाद से सीरिया में लगभग 12,000 लोग मारे जा चुके हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°