मंगलवार, 21 मई, 2013 | 20:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कुछ महीनों में कैंसर से मरेंगे शावेज: रिपोर्ट
लंदन, एजेंसी
First Published:04-06-12 10:22 PM
Last Updated:05-06-12 01:37 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कैंसर से पीड़ित वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की बीमारी अपने अंतिम अवस्था में पहुंच गई और उनके कुछ महीनों से ज्यादा जीने की सम्भावना नहीं है। यह बात एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई है।

स्पेन के समाचार पत्र ‘एबीसी’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार शावेज भयंकर दर्द, कीमोथिरेपी एवं रेडिएशन के दुष्प्रभावों से राहत के लिए मार्फीन से 100 गुना अधिक शक्तिशाली अफीमयुक्त मादक द्रव्य का सेवन कर रहे हैं। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ ने शावेज का इलाज कर रहे चिकित्सकों के हवाले से बताया कि यह दवा इतनी शक्तिशाली है कि कभी भी उनका शरीर जवाब दे सकता है।

शावेज ने पिछले हफ्ते तीसरे कार्यकाल के लिए नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल में अपना नाम दर्ज कराया था, लेकिन सूत्रों ने सात अक्टूबर तक राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणामों को देखने के लिए उनके जीवित रहने पर संदेह व्यक्त किया है। स्पेन के पत्र ने शावेज की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बताया कि वह रहैबडोमाइसरकोमा (मांसपेशियों के कैंसर) से भी पीड़ित हैं। शावेज का इलाज क्यूबा में चल रहा है। पत्र ने दावा किया है कि शावेज का इलाज कैंसर को खत्म करने के लिए नहीं बल्कि उसे और फैलने से रोकने के लिए किया जा रहा है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°