29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
30 साल बाद पाक जेल से रिहा होगा भारतीय कैदी
लाहौर, एजेंसी
First Published:08-05-12 03:03 PM
पूर्वी पाकिस्तानी शहर लाहौर की कोट लखपत जेल में पिछले तीस साल से बंद भारतीय नागरिक सुरजीत सिंह को तीन महीने के भीतर रिहा किये जाने की उम्मीद है। सिंह के वकील ने यह जानकारी दी है।
पंजाब सरकार ने कल लाहौर उच्च न्यायालय को बताया कि सुरजीत ने अपनी सजा पूरी कर ली है और उसे रिहा किया जाएगा। न्यायाधीश मंजूर अहमद मलिक की अदालत में दायर एक लिखित रिपोर्ट में सरकार ने कहा कि पिछले महीने सुरजीत को नजरबंद का दर्जा दिया गया था।
भारतीय कैदी सुरजीत के पाकिस्तानी वकील अवैस शेख द्वारा रिहाई के लिए दायर की गयी याचिका पर न्यायाधीश ने सुनवाई की। वर्ष 1990 में हुए बम विस्फोटों में कथित संलिप्तता के कारण उसे दोषी ठहराया गया था।
शेख ने कहा कि सुरजीत के आजीवन कारावास की सजा पूरी कर ली है इसके बाद भी वह पाकिस्तानी जेल में बंद है। उन्होंने उसे रिहा किये जाने की वकालत की। पंजाब सरकार के जवाब के बाद, न्यायाधीश ने इस मामले की सुनवाई जुलाई तक स्थगित कर दी।
वकील ने बताया कि उन्होंने सुरजीत की रिहाई के लिए याचिका उसके परिवार के आग्रह पर दायर की है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल