सोमवार, 20 मई, 2013 | 22:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
भारत-पाकिस्तान के बीच ना रहे वीजा नियम: नवाज
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:07-05-12 05:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान के बीच वीजा नियमों की समाप्ति की वकालत की है। पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष नवाज ने कहा कि यदि भारत इसमें संकोच करे तो भी पाकिस्तान को एकपक्षीय ढंग से यह कदम उठाना चाहिए।

लाहौर स्थित अपने आवास पर एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल से रविवार को मुलाकात के दौरान नवाज ने प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से अपील की कि इस दिशा में कदम उठाए, ताकि लोगों के बीच सम्पर्क बढ़े और शांति प्रक्रिया में तेजी आए।

'न्यूज इंटरनेशनल' के अनुसार, नवाज ने कहा कि पाकिस्तान और भारत को तनाव की स्थिति से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आगे बढ़कर यह कदम उठाना चाहिए और एकपक्षीय ढंग से वीजा नियमों को समाप्त कर देना चाहिए, भले ही भारत ऐसा करने का अनिच्छुक हो।

मैं समझता हूं कि यदि पाकिस्तान इस बाधा को पार कर लेता है तो भारत पर भी ऐसा ही करने का दबाव होगा। मेरे विचार से यह कदम दोनों देशों के सम्बंधों में मील का पत्थर साबित होगा और इससे दोनों को करीब लाने में मदद मिलेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°