मंगलवार, 18 जून, 2013 | 10:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जापान में तूफान, 30 लोग घायल
टोक्यो, एजेंसी
First Published:06-05-12 03:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
जापान की राजधानी के पूर्वोत्तर में तूफान आने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए और दर्जनों मकान नष्ट हो गए। अग्निशमन विभाग ने बताया कि तूफान रविवार को टोक्यो से 60 किमी पूर्वोत्तर में सुकुबा शहर में आया।
   
दमकल कर्मी और हेलीकॉप्टर चिकित्सकीय दस्ते मौके पर पहुंचे जहां 30 से 50 मकान नष्ट हो गए थे। अन्य ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो पाया।
   
एनएचके टीवी के दृश्यों में क्षतिग्रस्त मकानों की पंक्तियां दिखाई गईं जिनकी छतें नदारद थीं। अपार्टमेंट परिसरों की बालकनियां और खिड़कियां पूरी तरह टूटी हुई थीं। एक दृश्य में धूल भरे बादल दिखाते हुए बताया गया कि यह तस्वीर समीप से गुजरने वाले किसी व्यक्ति ने ली थी।
   
टोक्यो में तूफान कभी कभार ही आते हैं। टोक्यो सहित पूर्वोत्तर जापान में तूफान की चेतावनी जारी की गई थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°