छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
नार्वे नरसंहार के आरोपी ने ली थी अलकायदा से प्रेरणा
ओस्लो (नार्वे), एजेंसी
First Published:21-04-12 03:22 PM
नार्वे का दक्षिणपंथी चरमपंथी एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक ने बम विस्फोट और गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से पहले अलकायदा द्वारा किए गए हमले और विस्फोटों का इंटरनेट के जरिए अध्ययन किया था।
सुनवाई के पांचवें दिन शुक्रवार को ब्रेविक ने नार्वे की अदालत में स्वीकार किया कि वह न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर विस्फोट और 1995 में ओकलाहोमा में की सरकारी इमारत में विस्फोट की घटना के बाद ध्यान खींचना चाहता था।
ब्रेविक ने खुलासा किया कि उसने बम बनाने के 600 से ज्यादा तरीके पढ़े थे। अलकायदा के बारे में ब्रेविक ने कहा कि मैंने उसकी हरेक गतिविधि का अध्ययन किया कि उसने क्या सही किया और क्या गलत।
इस्लामी समूहों को दुनिया में सबसे ज्यादा सफल क्रांतिकारी आंदोलन करार देते हुए उसने कहा कि हम अल कायदा का यूरोपीय संस्करण तैयार करना चाहते हैं।
ब्रेविक ने नार्वे में 22 जुलाई को हमले की घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है, लेकिन उसने दलील दी है कि उस पर आपराधिक आरोप नहीं लगाया जा सकता है।
11

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
