मंगलवार, 22 मई, 2012 | 20:12 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
 
बड़े अंतर के साथ रोमनी ने जीत दर्ज की
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:05-02-12 08:49 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए संभावित दावेदार मिट रोमनी ने नेवादा कॉकस में एक बड़ी जीत दर्ज की। यह उनकी लगातार दूसरी जीत है, जिसने छह नवंबर के चुनाव में देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा के खिलाफ उनकी दावेदारी को मजबूत कर दिया है।

मैसाचुसेटस के पूर्व गवर्नर रोमनी (64) ने चार दिन के अंदर दूसरी निर्णायक जीत हासिल की है। इससे पहले उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा में जीत दर्ज की थी। नेवादा में अब तक 71 फीसदी मतों की गणना हुई है जिसमें रोमनी को 48 फीसदी वोट मिले हैं जबकि प्रतिनिधि सभा के स्पीकर नेवट गिंगरीच को 23 फीसदी वोट मिले।

टेक्सास के सांसद रोन पॉल 18 फीसदी वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि पेंसिल्वेनिया के पूर्व सीनेटर रिक सेंटोरम को महज 11 फीसदी मत मिले।

उधर, रोमनी ने लास वेगास में अपने मुख्यालय में समर्थकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब आपने मुझ पर अपना भरोसा जताया है बल्कि आपने अपना विश्वास मत दिया है। इस बार मैं इसे लेकर व्हाइट हाउस जा रहा हूं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°