बुधवार, 19 जून, 2013 | 05:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पाक पर लगाम कसने के लिए भारत-अफगान समझौता
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-10-11 09:24 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद पर काबू पाने के लिए भारत और अफगानिस्तान
ने मंगलवार को राणनीति साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसके आधार पर द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाया जाएगा।

भारत यात्रा पर आए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मसलों पर व्यापक विचार विमर्श के बाद रणनीतिक साझेदारी के दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद दोनों नेताओं की बातचीत का केन्द्रीय मुद्दा रहा तथा दोनों देशों ने आतंकवाद का मुकाबला संयुक्त रूप से करने का फैसला किया। सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत-अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए इस्तांबुल, तुर्की और बान (जर्मनी) में आयोजित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में शिरकत करेगा।

दोनों देशों ने खनिज संसाधन तथा तेल एवं गैस के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए दो करारों पर भी हस्ताक्षर किए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°