फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिण कोरिया में दुष्कर्मी को नपुंसक बनाने के आदेश

दक्षिण कोरिया में दुष्कर्मी को नपुंसक बनाने के आदेश

दक्षिण कोरिया में बाल यौन शोषण के लिए दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने नपुंसक बनाने के आदेश दिए हैं। देश में यह ऐसा पहला मामला...

दक्षिण कोरिया में दुष्कर्मी को नपुंसक बनाने के आदेश
Thu, 03 Jan 2013 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण कोरिया में बाल यौन शोषण के लिए दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने नपुंसक बनाने के आदेश दिए हैं। देश में यह ऐसा पहला मामला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सियोल दक्षिणी जिला अदालत ने 31 वर्षीय पायो को 15 साल की कैद की सजा सुनाई है। जेल में ही उसे ऐसी दवाएं दी जाएंगी, जिससे उसके भीतर यौन इच्छा समाप्त की जा सके।

न्यायालय ने कहा कि पायो 'स्वयं पर नियंत्रण' रखने में अक्षम है। उसे नवंबर 2011 से मई 2012 के बीच पांच किशोरों के साथ दुष्कर्म करने के लिए दोषी ठहराया गया है। उसने यौन वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी भी दी थी।

पायो के आपराधिक आंकड़े अगले 10 साल के लिए सार्वजनिक रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें