अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार, चिकित्सक संतुष्ट
केप टाउन, एजेंसी
First Published:19-12-12 10:18 AM
Last Updated:19-12-12 12:18 PM
दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा हैं, जिससे उनका इलाज कर रहे चिकित्सक संतुष्ट हैं। वर्तमान राष्ट्रपति जैकब जुमा ने बताया कि चिकित्सक मंडेला को अस्पताल से घर भेजने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाना चाहते।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जुमा के हवाले से बताया कि चिकित्सकों के अनुसार किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है, लेकिन वे मंडेला को उस वक्त तक घर नहीं भेजना चाहते, जब तक कि वे इस बात से संतुष्ट न हो जाएं कि उनके स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार हो गया है।
मंडेला को गत आठ दिसम्बर को फेफड़ों के संक्रमण और पित्ताशय पथरी से पीड़ित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी कर उनकी पित्ताशय पथरी को बाहर निकाल दिया गया है।
ज्ञात हो कि जनवरी 2011 में मंडेला को सांस में तकलीफ के चलते जोहांसबर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस वर्ष फरवरी में भी उन्हें एक रात अस्पताल में गुजारनी पड़ी थी।
गौरतलब है कि मंडेला को रंगभेद के चलते अपने जीवन के 27 वर्ष जेल में गुजारने पड़े। वर्ष 1994 में वह देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
