मंगलवार, 18 जून, 2013 | 12:59 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले नरेंद्र मोदी
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता की हालत बेहद नाजुक
सिंगापुर, एजेंसी
First Published:27-12-12 08:27 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराई गई दिल्ली सामूहिक बलात्कार की पीड़ित युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। अस्पताल की ओर से भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि इस मरीज की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। वह माउंट एलिजाबेथ अस्पताल के आईसीयू में है।

अस्पताल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर केल्विन लोह ने कहा कि विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों की टीम युवती का उपचार कर रही है और उसकी हालत को स्थिर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह बहु-अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञता वाला अस्पताल 1973 में स्थापित हुआ था। यह 373 बिस्तरों का अस्पताल है और एशिया के बेहतरीन अस्पतालों में शुमार किया जाता है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में अपने इलाज के दौरान अधिकतर समय वेंटिलेटर पर रखी गयी पीड़िता को आज सुबह एक एयर एंबुलेंस में यहां लाया गया। उसके साथ डॉक्टरों का एक दल और उसके परिवार के सदस्य भी थे।

सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा था कि युवती को लेकर आया विमान चांगी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 30 मिनट पर: भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे: उतरा।

युवती को भारत से बाहर ले जाने का निर्णय भारत सरकार के सबसे ऊपरी स्तर पर लिया गया। सरकार ने घोषणा की थी कि वह युवती के इलाज पर होने वाला पूरा खर्च वहन करेगी। गत 16 दिसंबर को युवती के साथ एक चलती बस में सामूहिक बलात्कार किया गया, उसे बर्बरता से मारा-पीटा गया और बस से बाहर फेंक दिया गया। उसकी तीन बार सर्जरी की गयी, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी रही।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°