दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
आयरलैंड ने सविता मामले से ली सीख, बनाएगा कानून
लंदन, एजेंसी
First Published:18-12-12 11:24 PM
Last Updated:18-12-12 11:27 PM
भारतीय दंत चिकित्सक सविता हलप्पनावर की मौत के कई सप्ताह बाद आयरलैंड ने मंगलवार को घोषणा कि मां की जिंदगी जोखिम में होने की स्थिति में वह गर्भपात को कानूनी रूप से मान्य करार देगा।
यह फैसला 31 वर्षीय सविता की मौत को लेकर हर ओर हो रही आयरलैंड की कड़ी आलोचना के बाद आया है। गालवे यूनिवर्सिटी अस्पताल में 28 अक्तूबर को सविता की इसलिए मौत हो गई थी कि स्थिति खराब होने के बावजूद उसे गर्भपात की अनुमति नहीं मिली थी। वह 17 सप्ताह की गर्भवती थी और रक्तस्राव से जूझ रही थी।
सविता के पति ने कहा था कि उन्होंने पत्नी का गर्भपात कराने के लिए बार बार अनुरोध किया लेकिन फिर भी अनुमति नहीं मिली। उससे कहा गया है कि गर्भस्थ भ्रूण के दिल की धड़कन चल रही है तथा कैथोलिक देश होने के नाते आयरलैंड गर्भपात की इजाजत नहीं दे सकता।
टेलीग्राफ ने खबर दी है कि आयरलैंड सरकार ने उस कानून को निरस्त करने का निर्णय लिया है जो गर्भपात को आपराधिक कृत्य ठहराता है। सरकार ने ऐसे भी नियम लाने का फैसला किया है कि महिला की जान जोखिम में रहने की स्थिति में डाक्टर उसका गर्भपात कर सकते हैं।
अखबार के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री डॉ जेम्स रीली ने कहा कि मैं जानता हूं कि ज्यादातर लोगों की इस मामले पर निजी राय है। लेकिन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है कि आयरलैंड में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो। हम उनकी देखभाल का अपना कर्तव्य पूरा करेंगे।
20

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
