सोमवार, 20 मई, 2013 | 03:04 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
संवैधानिक ढंग से निपटाया जाए सीरिया संकट: पुतिन
लॉस कैबोस, एजेंसी
First Published:20-06-12 02:41 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि सीरियाई संकट का समाधान संवैधानिक ढंग से किया जाना चाहिए।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार जी-20 शिखर बैठक के बाद पुतिन ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दूसरे देशों पर कौन सत्ता में आएगा और किसे सत्ता से बेदखल किया जाएगा, यह तय करने का अधिकार किसी को नहीं है।

पुतिन ने कहा कि सत्ता में बदलाव यदि होगा भी तो वह संवैधानिक तरीकों से होगा जिसके परिणामस्वरूप शांति कायम होनी चाहिए और खूनखराबा रुक जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी प्रयास करने होंगे और संघर्षरत सभी पक्षों को बातचीत के लिए राजी करना होगा। उन लोगों को यह तय करना होगा कि वे शांति से कैसे एक ही देश में रह सकते हैं और लोगों के हित और उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।

संयुक्त राष्ट्र में मुताबिक सीरिया में पिछले साल से जारी हिंसा में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°