29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
सीरिया संघर्ष में शामिल हो रहा है नाटो: रूस
मास्को, एजेंसी
First Published:08-12-12 10:29 AM
रूस का कहना है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सीरिया संघर्ष में शामिल हो रहा है। नाटो के सदस्य देश तुर्की की सीरिया से लगती सीमा पर पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती इसका प्रमाण है।
नाटो में रूस के दूत एलेक्जेंडर ग्रुशको ने कहा, ''यह पहली बार है जब यह स्पष्ट हो रहा है कि नाटो इस संघर्ष में शामिल हो रहा है। हम इससे इंकार नहीं कर सकते कि नाटो की भागीदारी कुछ घटनाओं अथवा किसी तरह के उकसावे के कारण और बढ़ सकती है।''
नाटो ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह अपने सदस्य देश तुर्की की सीरिया से लगती सीमा पर पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली तैनात करेगा।
एलेक्जेंडर ने कहा, ''पैट्रियट रक्षा प्रणाली युद्धक विमानों तथा मिसाइलों को मार गिराने की क्षमता से सम्पन्न है। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों पर गौर करने से नहीं लगता कि सीरिया क्षेत्र में तनाव बढ़ाना चाहता है।''
उन्होंने नाटो की गतिविधियों से असहमति जताते हुए कहा कि रूस को यह भरोसा दिलाया गया है कि सीरिया संघर्ष का समाधान सैन्य बल प्रयोग से नहीं होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
