राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
राष्ट्रपति पद के लिए फ्रांस में मतदान जारी
पेरिस, एजेंसी
First Published:06-05-12 11:04 AM
फ्रांस के समुद्रपारीय भूभागों में राष्ट्रपति पद के लिए निकोलस सरकोजी अथवा फ्रैंकोइस होलांदे में से एक का चयन करने के उद्देश्य से रविवार को मतदान हो रहा है।
कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव की यह प्रक्रिया यूरोप के कर्ज संकट से उबरने के प्रयासों से लेकर अफगानिस्तान में फ्रांसीसी सैनिकों के रुकने की अवधि जैसे कई मुद्दों पर असर डाल सकती है। संकेत मिलता है कि आज से पहले तक सरकोजी की अपने समाजवादी प्रतिस्पर्धी की तुलना में पकड़ अधिक मजबूत रही है। लेकिन अभी भी होलांदे की जीत की बात कही जा रही है।
रन ऑफ चुनावों के नतीजे आज शाम तक आएंगे। तब तक प्रचार और चुनाव संबंधी अन्य आंकड़ों की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। सरकोजी जहां आश्चर्य का पूर्वानुमान जताते हैं वहीं होलांदे मतदाताओं से अनुरोध करते हैं कि वह आत्मसंतोष से बचें। अंतिम चरण में पहुंच चुके प्रचार में बेरोजगारी, आव्रजन और फ्रांस के आर्थिक भविष्य को लेकर आशंका हावी रही।
होलांदे सप्ताह के अंत में तुले शहर में थे। मध्य फ्रांस के इस शहर से वह विधायक और एक बार मेयर भी रह चुके हैं। बाजार में अपने प्रचार के दौरान उन्होंने राष्ट्रपति पद पर चुने जाने संबंधी सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें भरोसा तो है लेकिन वह पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।
होलांदे ने कहा मैं रविवार का इंतजार कर रहा हूं। मैं केवल रविवार के बारे में बोलता हूं। सोमवार एक अन्य दिन है। सरकोजी ने पूरा दिन पेरिस में अपने परिवार के साथ बिताया। कई मतदाता, अर्थव्यवस्था से निपटने के तरीके को लेकर सरकोजी से खुश नहीं हैं लेकिन सारकोजी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।
फ्रांसीसी निर्वाचन नियमों के अनुसार, कल फ्रांस के दूतावासों और समुद्रपारीय केंद्रों में मतदान हुआ। इस बीच, सिडनी से मिली एएफपी की एक खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में फ्रांसीसी नागरिकों ने आज राष्ट्रपति पद के चुनाव के दूसरे दौर में मतदान शुरू किया।
कनाडा, अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में मतदान कल हुआ। ऑस्ट्रेलिया में करीब 15,000 लोग मतदान के योग्य हैं। यहां स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे से कुछ पहले सिडनी स्थित फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में मतदान शुरू हुआ। इस दूतावास सहित, देश में कुल आठ मतदान केंद्र हैं।
पिछले करीब चार दशक से ऑस्ट्रेलिया में रह रही फ्रांसीसी नागरिक मार्सेली वेटाइर ने मतदान के बाद अंग्रेजी में कहा कि वह मतदान कर गौरव महसूस कर रही हैं। अन्य ने कहा कि यूरोप में आर्थिक संकट के वैश्विक प्रभाव के मद्देनजर फ्रांस के चुनाव के लिए उनका मतदान करना महत्वपूर्ण था।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल