29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
पाकिस्तान में जहरीली दवा पीने से 34 की मौत
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:30-12-12 09:03 PM
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खांसी की जहरीली दवा पीने से कम से कम 34 लोगों की मौत हो चुकी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उर्दू टीवी चैनल दुनिया के हवाले से रविवार को बताया कि कम से कम 40 लोगों में विषाक्त दवा के लक्षण हैं और उनका गुजरांवाला शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मरीजों के रिश्तेदारों ने बताया कि प्रभावित लोगों ने 40 रुपये में बिकने वाली खांसी की दवा का सेवन किया था।
ये लोग पीने के कुछ ही समय बाद गम्भीर रूप से बीमार पड़ गए।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि विषाक्त दवा पीने से मरीजों के महत्वपूर्ण आंतरिक अंगों को क्षति पहुंची है।
कुछ लोगों ने नशे के लिए इस दवा का सेवन किया था लेकिन अत्यधिक मात्रा होने के कारण उनकी मौत हो गई।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
