चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

विमान हादसे में बाल-बाल बचीं दो भारतीय बच्चियां
काठमांडू, एजेंसी
First Published:14-05-12 05:33 PM
Last Updated:16-05-12 02:40 PM
नेपाल में सोमवार को हुए विमान हादसे में दो खुशकिस्मत भारतीय बच्चियों की जान बच गई। दोनों बच्चियां उन छह लोगों में शामिल हैं, जिन्हें विमान के मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। हादसे में 13 भारतीयों की मौत होने की खबर है।
अग्नि एयर के डॉर्नियर विमान की एक पहाड़ की चोटी से हुई टक्कर की वजह से हुए हादसे में जीवित बची दोनों बच्चियों में एक की उम्र छह जबकि दूसरे की उम्र नौ साल है। भारतीय दूतावास की प्रवक्ता अपूर्वा श्रीवास्तव ने समाचार चैनलों को बताया कि बच्चियां होश में हैं और खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि हादसे में जिंदा बचे तीसरे शख्स 45 साल के एक पुरुष हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चियों के माता-पिता जीवित हैं कि नहीं। दोनों बच्चियां और 45 साल के शख्स दक्षिण से आए भारतीय तीर्थयात्रियों के उस समूह के हिस्से थे जो आज मुक्तिनाथ जाते वक्त विमान हादसे के शिकार हो गए।
अपूर्वा श्रीवास्तव ने बताया कि हम परिवारों के कुछ रिश्तेदारों के संपर्क में हैं। नियंत्रण कक्ष का नंबर प्रसारित कर दिया गया है और लोग हमसे संपर्क कर रहे हैं। गौरतलब है कि हादसे में 15 लोग मारे गए जिसमें ज्यादातर भारतीय हैं।
श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि बचाव कार्य पूरी तेजी से चलाए जा रहे हैं। नेपाल की थलसेना भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। प्रवक्ता ने कहा कि नेपाल थलसेना के जवान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं ताकि शवों को काठमांडू लाया जा सके। उनके शाम चार बजे तक काठमांडू पहुंच जाने की संभावना है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान टुकड़े-टुकड़े में बिखर गया लेकिन उसमें आग नहीं लगी। हिमालयन टाइम्स के एक पत्रकार ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि सभी 15 शवों को दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है और उन्हें हवाई मार्ग से काठमांडू ले जाया जाएगा।

20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल