ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
मध्य फिलीपींस में 6.8 तीव्रता का भूकंप
मनीला, एजेंसी
First Published:06-02-12 10:46 AM
मध्य फिलीपींस में सोमवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप का जोरदार झटका आया लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि स्थानीय समयानुसार पूर्वाहन 11.49 बजे नीग्रोज द्वीप पर डूमागुएट शहर के उत्तर में 70 किलोमीटर दूर आये भूकंप का केंद्र 46 किलोमीटर की गहराई में था।
फिलीपींस इंस्टीट्यूट फॉर वॉल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी है। स्थानीय भूकंपविज्ञानियों और नागरिकों ने कहा कि दहशत का माहौल है लेकिन किसी के हताहत होने या कोई बड़ा नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि विनाशकारी सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल