छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भारत को MFN का दर्जा देगा पाकिस्तान: गिलानी
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:03-04-12 02:25 PM
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने एशियाई देशों से आग्रह किया है कि उन्हें व्यापार और आर्थिक विकास में तेजी लाकर क्षेत्रीय सद्भाव और स्थिर विकास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को सबसे पसंदीदा राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा देने की दिशा में पाकिस्तान कदम उठा रहा है।
गिलानी ने चीन के बाओ में आयोजित बाओ फोरम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि हम व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास पर आधारित क्षेत्रीय सद्भाव स्थापित नहीं कर पाए, तो हमें डर है कि हम अतीत में उलझे रह जाएंगे। हम इस अतीत को तोड़कर बाहर आ सकते हैं।
गिलानी ने अन्य देशों के साथ आर्थिक रिश्तों को गहरा बनाने के लिए की गई पहलों का जिक्र किया और इस क्रम में चीन के साथ टैरिफ उदारीकरण, अफगानिस्तान के साथ नया पारगमन व्यापार समझौता, भारत के लिए एमएफएन, और गैस पाइपलाइन व संचार में क्षेत्रीय परियोजनाओं को गिनाया।
ज्ञात हो कि पहली मार्च को भारत ने पाकिस्तान के उस निर्णय का स्वागत किया था, जिसके तहत उसने भारत को सबसे पसंदीदा देश का दर्जा देने और सीमा के दोनों तरफ व्यापारिक सम्बंधों को सामान्य बनाने की घोषणा की थी।
गिलानी ने कहा कि 21वीं सदी एशिया की सदी है और उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशिया की भूमिका तेजी के साथ परिवर्तित हुई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
