सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
पाकिस्तान में बनेगा आतंकवाद विरोधी प्राधिकरण
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:29-11-12 09:54 AM
पाकिस्तान में आतंकवाद से निपटने के लिए राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी प्राधिकरण (एनसीटीए) बनेगा। पाकिस्तान के मंत्रिमंडल ने इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्राधिकरण का मुख्य कार्य आतंकवाद के खतरों से निपटने के लिए रणनीतियां तैयार करना होगा।
प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री ने 10 दिन पहले देश में शियाओं पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें करीब 50 लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री कमर जमान कायरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एनसीटीए आतंकवाद से निपटने के लिए अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी समन्वय करेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच अधिक समन्वय की जरूरत है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
