गुरुवार, 23 मई, 2013 | 08:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मोबाइल फोन आतंकवाद के नए हथियार: मलिक
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:05-01-13 03:17 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि मोबाइल फोन अब आतंकवादियों के नए हथियार बन गए हैं, क्योंकि यहां अधिकांश बम विस्फोट मोबाल फोन के जरिए ही किए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी, एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) की रपट के अनुसार, मलिक ने कहा कि मुहर्रम महीने के दौरान कई शहरों में मोबाइल फोन सेवाएं निलम्बित कर दी गई थीं, जिससे विस्फोटों को रोकने में मदद मिली थी।

मलिक ने कहा कि मोबाइल फोन आतंकवादियों के अब एक हथियार बन गए हैं, क्योंकि सभी विस्फोट उसी के जरिए किए जा रहे हैं। मलिक ने कहा कि मोबाइल फोन के अवैध सिम कार्ड की बिक्री पर प्रतिबंध के लिए विधेयक लाया जाना चाहिए।

आतंकवादी हमलों की खबरें प्रकाशित करने वाले साउथ एशिया टेररिज्म पोर्टल का कहना है कि 2012 में पाकिस्तान में बम विस्फोटों में 1,000 लोग मारे गए थे और 2,700 लोग घायल हुए थे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°