चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

पाकिस्तान को अपनी सैन्य नीति पुन: परिभाषित करनी होगी: प्रधानमंत्री
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:05-01-13 02:51 PM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने आगाह किया है कि विनाशकारी ताकतें व्यवस्था को पटरी से उतारना चाहती हैं और पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने के लिए अपनी सैन्य नीति को समग्र रूप से पुन: परिभाषित करने की जरूरत है।
अशरफ ने कहा कि हमें एक ऐसी नीति पर काम करने की आवश्यकता है जो समग्र रूप से (आतंकवाद से) निपट सके। हमें इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए अपने सैन्य सिद्धांत को पुन: परिभाषित करने और इसका फिर से खाका तैयार करने की आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री ने कल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में कहा कि विनाशकारी ताकतें अफरातफरी, अनिश्चितता और अस्थिरता का माहौल पैदा करना चाहती हैं। इस तरह की सभी ताकतों से लड़े जाने की जरूरत है, जो व्यवस्था को पटरी से उतारना चाहती हैं।
अशरफ की टिप्पणी हाल में तालिबान की ओर से हमलों में बढ़ोतरी और इन खबरों के मददेनजर आई है कि पाकिस्तानी सेना ने अपनी नीति में बड़ा फेरबदल करते हुए देश के आतंकी समूहों और अंदरूनी खतरों को सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को सरकार से इतर तत्वों से खतरा है जो अपना एजेंडा थोपने के लिए देश के प्रतीकों और प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहे हैं। यह एक ऐसा दुश्मन है जो अनाम और अज्ञात है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल