बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
पाकिस्तान में विस्फोट, 19 मरे, 25 घायल
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:30-12-12 03:37 PM
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक आतंकवादी द्वारा विस्फोटकों से लैस वाहन से शिया श्रद्धालुओं को ले जा रहे तीन बसों के काफिले को निशाना बनाने से चार महिलाओं सहित कम से कम 19 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।
जियो न्यूज के अनुसार यह विस्फोट मस्तुंग जिले में उस समय हुआ जब बसों में सवार श्रद्धालु तफतान से क्वेटा जा रहे थे। सभी श्रद्धालु मुल्तान शहर के थे और वे क्वेटा के रास्ते ईरान जा रहे थे।
विस्फोट में एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई। उसमें 43 श्रद्धालु सवार थे। जबकि दूसरी को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मसतुंग के उपायुक्त तुफैल बलूच ने बताया कि इस हमले में 19 लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।
एक बस चालक के अनुसार विस्फोट के बाद बसों में आग लग गई। एक बस पूरी तरह नष्ट हो गई जबकि दूसरी को आंशिक नुकसान पहुंचा। तीसरी बस बिल्कुल सुरक्षित रही।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। अब तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी गुट ने नहीं ली है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
