दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
पाक संसद में लोकतंत्र समर्थन पर मुहर
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:17-01-12 12:58 AM
Last Updated:17-01-12 09:36 AM
पाकिस्तान की संसद में लोकतंत्र के समर्थन में प्रस्ताव पारित किये जाने से उत्साहित प्रधानमंत्री युसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को कहा कि सेना और न्यायपालिका से लोकतंत्र की रक्षा करे, न की इस प्रणाली को समाप्त करे।
342 सदस्यीय नेशनल असेम्बली या निचले सदन में प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत से पारित होने के बाद गिलानी ने कहा कि सरकार का न्यायपालिका और सेना से विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन इन दोनों संस्थाओं को लोकतंत्र की रक्षा में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
सत्ता पक्ष के सदस्यों की ओर से मेज थपथपाकर इसका स्वागत किये जाने के बीच प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका या सेना इस व्यवस्था को समाप्त नहीं कर सकती या इसे पटरी से नहीं उतार सकती है।
मेमोगेट कांड और भ्रष्टाचार के कई अन्य हाई प्रोफाइल मामले फिर से खुलने पर सेना और न्यायपालिका के साथ सरकार की तनातनी के बीच प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
