छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
ओबामा को 71% एशियाई-अमेरिकी ने दिए वोट
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:13-12-12 08:00 PM
अमेरिका में गत नवंबर महीने में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हुए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि एशियाई मूल के अमेरिकी लोगों ने भारी तादाद में बराक ओबामा को वोट दिया। जबकि केवल कुछ ही लोगों ने रिपब्लिकन पार्टी के पराजित उम्मीदवार मिट रोमनी को वोट दिया।
वर्ष 2012 में एशियन-अमेरिकन एंड पैसफिक आइसलैंडर मतदाताओं के सबसे बड़े राष्ट्रीय प्रतिनिधि सर्वेक्षण में कहा गया है कि वर्ष 2012 में 71 प्रतिशत एशियाई-अमेरिकी मतदाताओं ने ओबामा के लिये वोट दिया, जबकि केवल 28 प्रतिशत ने गवर्नर मिट रोमनी को वोट दिया।
उसने कहा कि हमारा आकलन है कि 32 लाख एशियाई अमेरिकी लोगों ने नवंबर 2012 के चुनाव में अपना वोट दिया, जिसमें से 23 लाख लोगों ने बराक ओबामा को और नौ लाख लोगों ने मिट रोमनी को वोट दिया।
यह सर्वेक्षण एशियन एंड पैसिफिक आइसलैंडर अमेरिकन वोट और एशियन-अमेरिकन जस्टिस सेंटर तथा नेशनल एसियन अमेरिकन सर्वे ने किया है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
