बुधवार, 19 जून, 2013 | 09:03 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
नाइजीरिया में गिरिजाघरों पर हमले, 100 से ज्यादा की मौत
संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी
First Published:23-06-12 02:07 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
नाइजीरिया में कट्टरपंथी इस्लामिक गुट द्वारा गिरिजाघरों पर किए गए हमलों में रविवार से अब तक सौ लोग मारे जा चुके हैं। यह बात संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय की ओर से कही गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसर्की का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय से कहा गया है कि सौ से ज्यादा लोग पिछले रविवार से देश के अलग-अलग गिरिजाघरों में बोको हरम समूह द्वारा मारे गए हैं।

17 जून को नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम राज्य कादुना के गिरिजाघर में बम धमाके किए गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी अगले दिन बोकोहरम ने ली थी।

नेसर्की ने बताया कि 30 लोग कदुना के गिरिजाघर में शुरुआती हमलों ईसाई युवाओं द्वारा प्रतिशोध लिए जाने के दौरान मारे गए और बाकी लोग कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों और मुसलमानों के संघर्ष में मारे गए।

नेसर्की के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई ने बोको हरम द्वारा धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता पर किए गए हमले की निंदा की है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
नाजीरिया में हो रहे हमले बहुत ही निंद्निये संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार को ध्यान देना चाहिए लेकिन पाकिस्तान में हो रहे हिन्दुओ पर भी इसी तरह से ध्यान देना दोहरी चरित्र ठीक
By praveen kumar (23rd-June-2012 05:04:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°