फोटो गैलरी

Hindi Newsमाउंट एवरेस्ट बेस कैंप से 17 शव बरामद, सैकड़ों फंसे

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से 17 शव बरामद, सैकड़ों फंसे

नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप के कारण संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सैकड़ों पर्वतारोही फंसे हुए हैं और बेस कैंप से रविवार को 17 शव बरामद किए गए।     नेपाल पर्वतारोहण...

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से 17 शव बरामद, सैकड़ों फंसे
एजेंसीSun, 26 Apr 2015 11:58 AM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप के कारण संसार की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सैकड़ों पर्वतारोही फंसे हुए हैं और बेस कैंप से रविवार को 17 शव बरामद किए गए।
   
नेपाल पर्वतारोहण एसोसिएशन के अध्यक्ष अंग शेरिंग शेरपा ने कहा कि घायलों को निकालने के लिए पहला हेलीकॉप्टर रविवार सुबह भेजा गया। खराब मौसम के कारण कल हेलीकॉप्टर रवाना नहीं हो सका। कम से कम 61 पर्वतारोही घायल हुए हैं। यह मौसम पर्वतारोहण के लिए उत्तम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बेस कैंप में एकत्र थे। भूकंप के कारण कई लोगों की मौत हुई है। बेस कैंप में रविवार को 17 शव बरामद किए गए।
  
अमेरिकी पर्वतारोही जॉन रिटर ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में कई पर्वतारोही गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई लोगों को सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। हमने 18 घंटे बड़ी कठिनाई में गुजारे हैं।’’
  
इससे पहले भारतीय सेना के प्रवक्ता गजेन्द्र श्रेष्ठ ने कहा था कि भूकंप के कुछ ही समय बाद पर्वतारोहियों की एक टीम ने 18 शव देखे थे हालांकि नेपाल के पर्यटक मंत्रालय ने 10 मौतों की पुष्टि की है।

मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार भूकंप के समय बेस कैंप में कम से कम 400 विदेशी नागरिकों समेत एक हजार पर्वतरोही थे। विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या 19000 के पार जाने की आशंका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें