फोटो गैलरी

Hindi NewsSAP सेंटर में ये बोले मोदी, पढ़िए भाषण की 50 खास बातें

SAP सेंटर में ये बोले मोदी, पढ़िए भाषण की 50 खास बातें

अमेरिका में अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन होजे के सैप सेंटर में भारतीयों के बीच पहुंचे। यहां करीब 18 हज़ार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने...

SAP सेंटर में ये बोले मोदी, पढ़िए भाषण की 50 खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 28 Sep 2015 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैन होजे के सैप सेंटर में भारतीयों के बीच पहुंचे। यहां करीब 18 हज़ार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आप लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता है। आज 27 सितंबर है और भारत में आज 28 सितंबर है, भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती है। उन्‍हें कोटि-कोटि प्रणाम। पीएम मोदी ने 'वीर भगत सिंह अमर रहे' के नारे लगाए।

जानिए पीएम मोदी के भाषण की 50 खास बातें...

1. सैन होजे के सैप सेंटर में भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत 'गुड ईवनिंग कैलिफोर्निया' कहकर की।

2. मोदी ने कहा कि आपका उत्याह देखते ही बनता है।

3. आज वीर भगत सिंह की जयंती है, मैं उन्हें प्रणाम करता हूं।

4. मैं 25 साल बाद यहां आया हूं और एक प्रकार से हिन्दुस्तान की छवि यहां अनुभव कर रहा हूं।

5. मैं यहां जिससे भी मिला, उनकी आंखें में सपने और कुछ कर दिखाने का संकल्प है।

6. सबसे बड़ी बात यहां के नागरिक भारतीय समुदाय के प्रति बहुत आदर और गौरव का अनुभव करते हैं। मैं इसके लिए आप सबको बधाई देता हूं।

7. मोदी बोले कि आज सारे विश्व में भारत की जो नई पहचान बनी है और उसके प्रति सोच को बदलने के लिए दुनिया को मजबूर होना पड़ा है, उसका कारण आप भारतीयों की अंगुलियों का कमाल है।

8. आपने कंप्यूटर के कीबोर्ड पर अंगुलिया घुमा-घुमाकर दुनिया को भारत की एक नई पहचान करा दी। आप यहां बैठे बैठ सारी दुनिया को बदलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। 

9. मोदी ने कहा कि भारत में ब्रेन की फसल होती रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी के कारण हमारा कैलिफोर्निया से रिश्ता बना है।

10. पीएम ने कहा कि इससे बड़ी प्रेरणा क्या हो सकती है कि विदेश में बैठे लोग भी देश के बारे में सोचते हैं। पीएम ने कहा कि भारत का नाता इस क्षेत्र के साथ अटूट रहा है।

11. नए विश्व के निर्माण में आप सभी भारतीय योगदान दे रहे हैं और इसलिए आप सभी को याद करके हम गर्व से भर जाते हैं।

12. मोदी ने कहा कि मुझे दिल्ली में आए करीब 16 महीने हो गए हैं। संसद का रास्त तक मालूम नहीं था।

13. मुझ जैसे व्यक्ति को भारत के लोगों ने एक जिम्मेदारी दी। आप सभी के आशीर्वाद से मैं उस जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं।

14. आज पूरे विश्व में दुनिया के किसी भी कोने में जाइये, भारत के प्रति एक आशा और विश्वास के नजरियो से देखा जा रहा है।

15. पिछले 20-25 साल से चर्चा चल रही है, इक्कीसवीं सदी किसकी। हर कोई जानता है और मानता है कि इक्कीसवीं सदी एशिया की सदी है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोग कह रहे हैं कि इक्कीसवीं सदी हिन्दुस्तान की सदी हैं।

16. मोदी ने कहा कि ये बदलाव कैसे आया, ये बदलाव मोदी के कारण नहीं आया, ये बदलाव सवा सौ करोड़ देशवासियों की संकल्पशक्ति से आया।

17. भारत के लोगों ने मन में ठान लिया है अब हिन्दुस्तान पीछे नहीं रहेगा और जब जनता संकल्प करती है, तो फिर कुछ भी हो सकता है।

18. सारा विश्व जो कल तक हिन्दुस्तान को हाशिये पर देखता है, वह अब केंद्र बिन्दु के रूप में देख रहा है। अब दुनिया हिन्दुस्तान से जुड़ने के लिए लालायित हो रही है।

19. मोदी ने कहा कि कठिन हालातों के बावजूद भी देश आगे बढ़ रहा है और तरक्की कर रहा है। विज्ञान के क्षेत्र में भारत तरक्की कर रहा है।

20. एक समय था जब भारत उपनिषद की चर्चा करता था। आज भारत में उपनिषद की जगह उपग्रह की चर्चा होती है।

21. मोदी ने कहा ब्रिक्स में भारत एक नई शक्ति बनकर उभरा है।

22. मोदी ने कहा कि डजिटल इंडिया हमारा सपना है।

23. भ्रष्टाचार के प्रति देश में गुस्सा था।

24. 100 दिन में बैंक अकाउंट खोलने का बीड़ा उठाया।

25. गरीबों की अमीरी देखकर हमारा सीना तन जाता है।

26. तकनीक ने दुनिया को नई शक्ति प्रदान की।

27. गरीब से गरीब व्यक्ति के पास भी मोबाइल फोन है।

28. गरीबों ने 32 हजार करोड़ बैंक में जमा कराये।

29. 18 करोड़ नए बैंक अकाउंट खुले।

30. मोदी बोले परिश्रम करने में कमी नहीं रखूंगा।

31. मोदी बोले मुझ पर कभी कोई आरोप नहीं लगा।

32. बेटे ने, बेटी ने, यहां तक की दामाद ने भी करोड़ों रुपये कमाए।

33. भ्रष्टाचार से देश तबाह हुआ।

34. सिर्फ मेरे भ्रष्टाचार नहीं करने से बात नहीं बनेगी।

35. मेरा विश्वास है कि देश आगे बढ़ेगा।

36. मेरे देशवासियों मैं आपके बीच खड़ा हूं, है कोई आरोप मुझ पर? आज मुझ पर कोई आरोप नहीं है। हम जिएंगे तो भी देश के लिए और मरेंगे तो भी देश के लिए।

37. मैंने कहा था मैं परिश्रम करने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा, आज 16 महीने बाद आपसे मुझे अपने काम का सर्टिफिकेट चाहिए।

38. आज दुनिया हिन्‍दुस्तान से जुड़ना चाहती है, ये विश्वास का वातावरण ही हिन्‍दुस्तान को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

39. देश में आपातकाल लगा था, गणमान्य नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया था। उस समय आंदोलन का नेतृत्व जय प्रकाश नारायण कर रहे थे। जेपी इसी कैलिफोर्निया में पढ़ने आए थे। भारत का नाता केलिफोर्निया के साथ अटूट रहा है।

40. 19वीं सेंचुरी में सिख भाई यहां आए, जो यहां किसानी करते थे और हिन्दुस्तान की पहचान बनाई।

41. क्या कभी सोचा था कि ब्रेन ड्रेन, ब्रेन गेन बन जाएगा। मैं इसे ब्रेन ड्रेन नहीं कहता, मैं तो कहता हूं कि यह ब्रेन डिपॉजिट हो रहा है। मां भारती बहुरत्ना बसुंधरा है, यहां से एक से बढ़कर एक ब्रेन की फसल होती रहती है।

42. मैं हिंदुस्तान की छवि हां देख रहा हूं, यहां मैं वाइब्रैंट इंडिया की इमेज देख रहा हूं। जो बदलेना नहीं वो 21वीं शताब्दी में प्रासंगिक नहीं होगा।

43. पिछले साल 28 सितंबर को मुझे मेडिसन स्क्वायर पर देशवासियों के दर्शन का मौका मिला था। आज कैलिफोर्निया में एक साल बाद आप लोगों के दर्शन का सौभाग्य मिला है। मैं यहां 25 साल बाद आया हूं। बहुत कुछ बदला नजर आया है।

44. लोगों के हाथ में हुनर होना चाहिए।

45. देश अब पीछे नही रह सकता।

46. मार्स मिशन में हमने पहली बार में सफलता पाई।

47. 800 मिलियन नौजवान हों जिस देश के पास, वह क्या कुछ नहीं कर सकता है।

48. हमारा देश शक्ति और सामर्थ्य से भरा हुआ है। मेरा विश्वास है कि देश आगे बढ़ेगा, क्योंकि मेरा देश जवान है।

49. BRICS में इंडिया का 'I' कमज़ोर दिखता था, लेकिन आज सबसे ज़्यादा दम-खम के साथ 'I' ही खड़ा है।

50. आज आपको ट्रेलर दिखाकर जा रहा हूं। भारत माता की जय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें