चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

हिंसा के बाद मोरसी ने किया देश को संबोधित
काहिरा, एजेंसी
First Published:07-12-12 09:57 AM
मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थकों और उनका विरोध कर रहे लोगों के बीच हुई हिंसा के 30 घंटे बाद मोरसी ने टेलीविजन पर प्रसारित सीधे भाषण में देश को संबोधित किया।
मोरसी ने विवादास्पद नए संविधान पर 15 दिसंबर को जनमत संग्रह कराए जाने का संकल्प दोहराया और कहा कि इसके बाद किसी तरह की बाधा खड़ी नहीं की जानी चाहिए और हर किसी को इसका पालन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि जनमत संग्रह में लोग नए संविधान को खारिज करते हैं तो वह विवादास्पद संवैधानिक घोषणा को रद्द कर देंगे और नयी संविधान सभा गठित करेंगे। मोरसी ने हाल के घटनाक्रम के लिए विपक्षियों और पूर्व शासन के शेष लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अभियोजन अधिक ब्यौरे का खुलासा करेगा।
मोरसी ने अपने भाषण में कहा कि 80 से अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं। राष्ट्रपति ने विपक्ष के साथ वार्ता की पेशकश की और उनके प्रतिनिधियों से शनिवार को उनके कार्यालयों में मिलने की बात कही।
उनके भाषण के खत्म होते ही सोशल मीडिया पर आहवान किया गया कि वर्तमान स्थिति के विरोध में कल एक बार फिर सड़कों पर उतरा जाए। मोरसी के इस्लामी समर्थकों और धर्मनिरपेक्ष विरोधियों के बीच कल हुई हिंसा में सात लोग मारे गए थे और 700 से अधिक घायल हुए थे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल