ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
रूपर्ट मडरेक का 'न्यूज इंटरनेशनल' के निदेशक पद से इस्तीफा
लंदन, एजेंसी
First Published:22-07-12 03:30 PM
मीडिया मुगल रूपर्ट मडरेक ने अपने ब्रिटिश अखबार 'द सन', 'द टाइम्स' और 'द संडे टाइम्स' के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।
इसकी जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी।
समाचारपत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने कम्पनी के हवाले से लिखा कि मडरेक पिछले सप्ताह 'न्यूज इंटरनेशनल ग्रुप', 'टाइम्स न्यूजपेपर होल्डिंग' और 'न्यूज कॉर्प इन्वेस्टमेंट' के बोर्ड से हट गए थे।
उन्होंने अमेरिका की कई अन्य न्यूज कम्पनी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इसक े विस्तृत खबर का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
' न्यूज कॉर्प इन्वेस्टमेंट' ने उनके इस्तीफे के पीछे बड़ी भूमिका निभाई। यह इस्तीफा कम्पनी के दो भाग में बांटे जाने से पूर्व कम्पनी में बदलाव की महज एक औपचारिकता है।
इस योजना की घोषणा 28 जून को की गई थी, जिसके अंतर्गत 'न्यूज कॉर्प इन्वेस्टमेंट' को दो भाग में बाटा जाना है। समाचारपत्र और किताब प्रकाशन के काम को टीवी और फिल्म उद्योग से अलग किया जा रहा है।
मडरेक से दोनों व्यवसाय को देखने की उम्मीद की जाती है लेकिन वह सिर्फ टीवी और फिल्म उद्योग के मुख्य प्रबंध अधिकारी होंगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
