ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
मलाला यूसुफजई को इंग्लैंड के अस्पताल से मिली छुट्टी
लंदन, एजेंसी
First Published:05-01-13 10:24 PM
पाकिस्तान की 15 वर्षीय किशोरी मलाला यूसुफजई इंग्लैंड के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि और सर्जरी के लिए अस्पताल में फिर भर्ती होना पड़ सकता है। स्कूली छात्रा मलाला को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और अभियान चलाने के लिए तालिबान आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।
बर्मिघटम में क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल ने एक बयान में कहा कि मलाला स्वास्थ्य लाभ के लिए वेस्ट मिडलैंड्स में अपने अस्थायी आवास में जाने को लेकर काफी अधीर थी। अस्पताल ने कहा कि अब उसे अगले कुछ सप्ताह तक बहिरंग रोगी के तौर पर उपचार दिया जाएगा।
उधर जीओ न्यूज के मुताबिक मलाला यूसफजाई के कपाल का एक सप्ताह के भीतर आपरेशन किया जा सकता है।
लड़कियों की शिक्षा के अधिकार की वकालत करने वाली 15 वर्षीय इस किशोरी के सिर में तालिबान ने अक्टूबर 2012 में गोली मार दी थी। बाद में उसे बरमिंघम के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
बरमिंघम के विश्वविद्यालय अस्पताल एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के चिकित्सा निदेशक डेव रोजर ने एक बयान में कहा है कि जनवरी के आखिर या फरवरी के शुरू में उसके कपाल का आपरेशन किया जाएगा।
पिता को बरमिंघम के पाकिस्तानी वाणिज्य दूतावास में नौकरी मिलने के बाद मलाला को ब्रिटेन में स्थायी निवास दिया जा सकता है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
