फोटो गैलरी

Hindi Newsइस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी की मौत

इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी की मौत

यरूशलम और वेस्ट बैंक में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में एक फलस्तीनी अमेरिकी किशोर की मौत हो गई।     14 वर्षीय किशोर ओरवाह हम्माद के एक संबंधी ने उसके मारे जाने की...

इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी की मौत
एजेंसीSat, 25 Oct 2014 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

यरूशलम और वेस्ट बैंक में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में एक फलस्तीनी अमेरिकी किशोर की मौत हो गई।
   
14 वर्षीय किशोर ओरवाह हम्माद के एक संबंधी ने उसके मारे जाने की पुष्टि की। उसने बताया कि हम्माद का जन्म न्यू ओर्लियान्स में हुआ और वह 6 साल की उम्र में वेस्ट बैंक आ गया था। उसके रिश्ते के भाई मोआथ ने बताया कि हम्माद तथा कुछ अन्य फलस्तीनी इस्राइली सैनिकों पर पत्थर फेंक रहे थे।
   
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवारको पुष्टि की कि मारा गया किशोर अमेरिकी नागरिक था। आठ दिन में सेना की गोलीबारी में मारा गया हम्माद दूसरा किशोर है। वेस्ट बैंक के एक गांव में पिछले सप्ताह 13 वर्षीय एक अन्य किशोर की मौत हो चुकी है।
   
संघर्ष की कल हुई अन्य घटनाओं में 12 फलस्तीनी घायल भी हुए हैं। इस्राइली सेना ने कहा कि कल शाम फलस्तीनी उन पर बम फेंक रहे थे जिसके बाद आत्मरक्षा के लिए उन्हें गोली चलानी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें