ब्रेकिंग
बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा, इस्तीफा देने का कोई इरादा नहीं।मुझे इस्तीफा देने के लिए डराया या धमकाया नहीं जा सकता : श्रीनिवासनआईपीएल कांड में गिरफ्तार चेन्नई सुपर किंग्स के गुरूनाथ मयप्पन मुंबई के मेट्रोपॉलिटन अदालत में पेश।
जमैका बन रहा है भारतीयों का विवाह स्थल
किंगस्टन, एजेंसी
First Published:19-12-12 10:20 PM
कैरीबियाई क्षेत्र का द्विपीय देश जमैका इन दिनों अमेरिकी भारतीयों के बीच विवाह के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में सामने आया है।
पिछले एक साल में जमैका के समुद्र तटों पर पारम्परिक भारतीय शैली में अनेक विवाह आयोजित हुए हैं। नवम्बर में ही कम से कम चार भारतीय विवाह प्रसिद्ध मोंटेगो खाड़ी क्षेत्र में हुए और आने वाले कुछ महीने में भी इसी गति से भारतीयों का विवाह यहां आयोजित होने वाला है। यह क्षेत्र धनाढय़ और प्रसिद्ध लोगों के खेल के मैदान के रूप में प्रसिद्ध रहा है। जमैका अमेरिका के दक्षिण पूर्वी समुद्र तट के पास स्थित है और शीत ऋतु में विवाह के लिए यह पसंदीदा स्थल माना जाता है।
दिसम्बर के शुरू में मिशिगन स्टेट असेम्बली के नव निर्वाचित कांग्रेस सदस्य केरी और सैम सिंह ने मोंटेगो खाड़ी क्षेत्र के एक बीच रिजॉर्ट में विवाह किए। इस विवाह में भारत और मिशिगन से भी अतिथि पहुंचे थे।
इसी जगह कुछ सप्ताह पहले भी भारतीयों के एक छोटे समूह ने विवाह प्लानर से सम्पर्क किया था। वे न्यूजर्सी के डॉक्टर युगल के विवाह के लिए भारतीय ढोलक की मांग कर रहे थे। विवाह नवम्बर में होना था। विवाह में 300 अतिथि शामिल होने वाले थे और महिलाओं की संगीत मंडली के लिए ढोलक की जरूरत थी। बारात में भी इसका इस्तेमाल होना था। आखिर मियामी से विमान से ढोल बजाने वाले को बुलवाया गया।
कुछ सप्ताह बाद मिशिगन से विवाह पार्टी आई, जो अधिक साधन सम्पन्न थी। उन्होंने डीजे और ढोल वादक सचिन गुप्ता की सेवा ली थी। उन्होंने विवाह के द्वारा भारतीय संगीत की समा बांधी। गुप्ता डेट्रॉयट में भारतीय के बीच काफी चर्चित हैं।
यहां होने वाले भारतीय विवाह में आम तौर पर बाराती में 100 से 300 लोग शामिल होते हैं।
यहां के होटल भी भारतीय विवाह की जरूरतों को पूरा करना सीख गए हैं मसलन मेहंदी सेवा, भारतीय रसोइया, भारतीय गायकों की आपूर्ति।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
