गुरुवार, 20 जून, 2013 | 05:22 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
स्वास्थ्य एजेंसी करेगी सविता की मौत की जांच
लंदन, एजेंसी
First Published:20-12-12 09:17 AM
Last Updated:20-12-12 01:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
आयरलैंड में स्वास्थ्य के मामलों पर नजर रखने वाली एजेंसी भारतीय दंत चिकित्सक सविता हलप्पनवार की मौत के मामले की जांच करेगी। दो दिन पहले ही आयरलैंड सरकार ने कहा था कि वह मां को जान का खतरा होने की स्थिति में गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्य बनाएगी।
  
डॉक्टरों द्वारा गर्भपात से इंकार किए जाने के बाद 31 वर्षीय सविता की मौत हो गई थी। आयरलैंड की सरकार द्वारा वित्त पोषित स्वास्थ्य एजेंसी हेल्थ इन्फॅर्मेशन एंड क्वालिटी अथॉरिटी (एचआईक्यूए) के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि एजेंसी सविता की मौत के मामले की जांच पूरी कर उसके निष्कर्ष यथाशीघ्र प्रकाशित करेगी।
   
उन्होंने कहा कि एजेंसी जांच दल के सदस्यों के नामों की मंजूरी मिलने के बाद से ही शुरुआती तैयारी में जुट गई है। प्रवक्ता ने कहा कि 11 सदस्यीय जांच दल में एक सदस्य की नियुक्ति और की जाएगी तथा इसका ब्यौरा भी जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा।
   
आयरिश टाइम्स की खबर के अनुसार, जांच दल को सविता जैसी हालत में पहुंच चुकी गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को मुहैया कराई जाने वाली एचएसई सेवाओं की सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने का जिम्मा सौंपा गया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°