चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
परमाणु अधिकारों पर समझौता नहीं करेगा ईरान
तेहरान, एजेंसी
First Published:12-04-12 02:29 PM
ईरान ने कहा है कि वह इस सप्ताह के अंत में इस्तांबुल में होने जा रही परमाणु वार्ता में शामिल होगा लेकिन वह अपने परमाणु ऊर्जा के अधिकार पर कोई समझौता नहीं करेगा।
ईरान के मुख्य परमाणु वार्ताकार सईद जलीली ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों व जर्मनी के साथ शनिवार को होने वाली वार्ता में उनकी सरकार नई पहलों का प्रस्ताव रखेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जलीली ने बुधवार को कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य और जर्मनी का भी वार्ता में सकारात्मक रुख होगा।
जलीली ने ईरान की परमाणु उपलब्धियों खासकर परमाणु रिएक्टरों के लिए ईंधन छड़ों के निर्माण के लिए उसकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका देश वार्ता में अपने विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम पर पश्चिम का दबाव बर्दाश्त नहीं करेगा और अपने अधिकारों की रक्षा करेगा।
'न्यूयार्क टाइम्स' ने रविवार को लिखा था कि अमेरिका व उसके पश्चिमी सहयोगी आगामी वार्ता के लिए कुछ मांगें तय करेंगे। इनमें भूमिगत फोडरे परमाणु इकाई को तुरंत बंद किए जाने व 20 प्रतिशत यूरेनियम संवर्धन रोकने जैसी मांगें शामिल होंगी।
पश्चिमी देशों का मानना है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम के जरिए परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर ईरान का कहना है कि इसके जरिए बिजली
उत्पादन किया जाएगा।
उत्पादन किया जाएगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
