पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल अमेरिका में मानव तस्करी के लिए भारतीय को जेल पाकिस्तान के समृद्ध भविष्य को हिंसा से खतरा: अमेरिका फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम... फेसबुक और ट्विटर पर भी जारी है सट्टेबाजी का गेम...
ईरान की ऊर्जा आपूर्ति की लाइनें नष्ट हुईं: दवानी
विएना, एजेंसी
First Published:17-09-12 09:43 PM
ईरान के परमाणु एजेंसी प्रमुख फरदून अब्बासी दवानी ने कहा है कि गत महीने हुए विस्फोटों के चलते फोरदो स्थित ईरान के भूमिगत परमाणु संयंत्र की बिजली की लाइनें नष्ट हो गई थीं।
दवानी ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 17 अगस्त 2012 को कोम शहर से फोरदो परिसर में जाने वाली बिजली की लाइनें नष्ट हो गई थीं।
दवानी ने किसी पर तोड़फोड़ का आरोप नहीं लगाया, लेकिन पूर्व में ईरान यह दावा कर चुका है कि उसके परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या तथा उसके संयंत्रों को निशाना बनाने वाले कम्प्यूटर वायरस के पीछे इस्राइल और अमेरिका का हाथ था।
दवानी ने कहा कि बिजली लाइन विस्फोट के एक दिन बाद एजेंसी के निरीक्षकों ने पूर्व घोषणा के बिना ही निरीक्षण करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह याद रखा जाना चाहिए कि ऐसा ही कृत्य नातांज संयंत्रों की बिजली आपूर्ति लाइनों के साथ हुआ था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
