29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भारतीय जवानों की हत्या से पाकिस्तानी सेना का इंकार
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:09-01-13 06:05 PM
Last Updated:09-01-13 10:40 PM
पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियान निदेशक ने बुधवार अपने भारतीय समकक्ष से टेलीफोन पर बात की और नई दिल्ली के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी है।
जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान के एक अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, ''हमारी सेना ने हमले नहीं किए। भारतीय पक्ष पाकिस्तानी चौकी पर अपने हमले से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के दावे कर रहा है।''
पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी चौकी पर गोलीबारी कर उसके एक सैनिक को मार डाला था। वहीं, भारतीय अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के मेंधर सेक्टर में घुसपैठ कर गश्त कर रहे भारतीय जवानों की हत्या कर दी और उनके शव क्षत-विक्षत कर दिए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने कहा, ''पाकिस्तानी सेना बिना उकसावे के गोलीबारी करने के भारत के आरोपों से इंकार करती है। ऐसा लगता है कि भारतीय पक्ष पाकिस्तानी चौकी पर रविवार को किए गए अपने हमले से ध्यान भटकाने के लिए दुष्प्रचार कर रहा है, जिसमें हमारे एक सैनिक की मौत हो गई थी।''
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
