प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल
अन्य फोटो
पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल अशफाक नदीम ने अपने भारतीय समकक्ष विनोद भाटिया से हॉटलाइन पर बातचीत की और भारतीय सेना के आरोप को खारिज कर दिया।
हमले से पाकिस्तान का इनकार, भारतीय सेना पर साधा निशाना
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:09-01-13 04:01 PM
Last Updated:09-01-13 06:09 PM
पाकिस्तान की सेना ने आज भारत के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उसने कहा था कि पाक सैनिकों ने भारत के एक गश्ती दल पर हमला कर दो सैनिकों की हत्या कर दी। साथ ही उसने दावा किया कि उसने जमीनी पुष्टि की है और पाया है कि कुछ भी इस तरह का नहीं हुआ था।
पाकिस्तानी पक्ष ने यह बात दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कही।
पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि पाकिस्तान के डीजीएमओ मेजर जनरल अशफाक नदीम ने अपने भारतीय समकक्ष विनोद भाटिया से हॉटलाइन पर बातचीत की और नियंत्रण रेखा को पारकर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किसी भारतीय जवान के हत्या के भारतीय सेना के आरोप को, खारिज कर दिया।
सैन्य अधिकारी ने कहा कि भारतीय अधिकारियों को सूचित किया गया है कि पाकिस्तान ने जमीनी पुष्टि की, जांच की और पाया कि इस तरह का कुछ भी नहीं हुआ जैसाकि भारत ने आरोप लगाया है।
अधिकारी ने दावा किया, यह केवल भारतीय सेना का दुष्प्रचार है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल भारतीय सेना के उस दावे को खारिज कर दिया था, जिसमें उसने कहा था कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पारकर दो भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी।
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि इस आरोप का उद्देश्य कुछ समय पहले हुई एक अन्य घटना से ध्यान भटकाने के लिये है। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा अपने दो सैनिकों की हत्या को उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया है और कहा है कि नई दिल्ली, इस्लामाबाद के समक्ष इस मुद्दे को उठायेगा।
इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सीमा को पारकर एक भारतीय गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया और दो सैनिकों की हत्या कर दी थी। इनमें से एक सैनिक का सिर काट दिया गया था। इस हमले में दो अन्य सैनिक घायल हो गये थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 से नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम लागू है।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
Ye khabar bebuniyad hai yah kisi asamajik tatawa ki kam hai sarkar ko chahiye oh is hatana par se jach karaye
By Reyaz (10th-January-2013 10:38:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल