गुरुवार, 20 जून, 2013 | 12:58 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता की उम्मीद: अमेरिका
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:09-01-13 11:56 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारत के दो सैनिकों के मारे जाने की घटना के बाद अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि दोनों पड़ोसी देश क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
    
पेंटागन के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल ने संवाददाताओं से कहा कि हम उम्मीद करते हैं (हमारे पाकिस्तानी और भारतीय साझेदार) कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रख सकते हैं। रक्षा मंत्री ने भारत सहित इस क्षेत्र के दौरे में इसकी पुष्टि की है।
    
जॉर्ज ने एक सवाल के जवाब में कहा कि रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मुद्दों एवं ऐतिहासिक तनाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में घुस कर भारत के एक गश्ती दल पर हमला किया और दो सैनिकों की हत्या कर दी। इनमें से एक सैनिक का सिर भी काट दिया गया।
    
जॉर्ज ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर मैं यह कहना चाहता हूं कि हम भारत और पाकिस्तान समेत विश्व में उन सभी के साथ हैं, जो नागरिकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ा एख अपनाते हैं। ये नागरिक चाहे पाकिस्तान, भारत या अमेरिका के ही क्यों न हों।
    
उन्होंने कहा, हम सभी आतंकवाद से प्रभावित रहे हैं और हमारा मानना है कि विश्व के उस क्षेत्र एवं अन्य क्षेत्रों में सक्रिय आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चे की जरूरत है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°