29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भारत-पाक के विदेश सचिव अगले महीने दिल्ली में मिलेंगे
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:14-06-12 10:44 PM
भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव द्विपक्षीय वार्ता प्रक्रिया की समीक्षा के लिए अगले महीने नई दिल्ली में मिलेंगे जिसके बाद इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की बैठक होगी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोअज्जम खान ने एक साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दोनों बैठकों की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों बैठकों से पहले दोनों देश 18-19 जून को नई दिल्ली में सर क्रीक सीमा विवाद पर वार्ता करेंगे। मोअज्जम ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व ने सभी मुद्दों को निर्णायक एवं निरंतर वार्ता के जरिए सुलझाने के महत्व को रेखांकित किया है। सियाचिन पर वार्ता के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक जटिल मसला है और इसे जल्द सुलझाने की जरूरत है।
सियाचिन मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह जटिल मसला है, लेकिन सकारात्मक बात यह है कि हम उनके बारे में बातचीत कर रहे हैं, और दोनों पक्षों में इन मसलों को जल्द सुलझाने की इच्छा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
