ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी
महिला हिंसा से लड़ने में अमेरिका ने की मदद की पेशकश
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:04-01-13 06:23 PM
दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अमेरिका ने महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा से लड़ने के लिए भारत के सार्वजनिक एवं निजी संगठनों को मजबूत बनाने के लिए मदद की पेशकश की है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि अमेरिका ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा से लड़ने के लिए दुनियाभर में कड़ी मेहनत की है। जहां भी इस तरह की समस्या होगी, अमेरिका इसे अपनी विदेश नीति का हिस्सा बनाए रखेगा।
नूलैंड ने कहा, ''हमारे पास ऐसे कई कार्यक्रम हैं, जिनसे हिंसा पीडिम्त महिलाओं को मदद मिलती है। भारत में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के समर्थन में सार्वजनिक शिक्षा ऐसा ही एक कार्यक्रम है।''
उन्होंने कहा, ''इस मामले की जांच से यदि यह सामने आता है कि भारत सरकार इन कार्यक्रमों को लेकर किसी तरह का परिवर्तन करना चाहती है या नए निर्देश जारी करना चाहती है तो हम इस बारे में उनसे बातचीत करना चाहेंगे।''
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भारत में हुए इस वारदात की जानकारी है, नूलैंड ने कहा, ''मुझे भरोसा है कि वह इस बारे में जानती हैं। इस मुद्दे को मीडिया में खूब जगह मिली है और यह एक बेहद संवेदनशील विषय है, जिसके बारे में वह सोचती रहती हैं।''
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
