हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
व्यापार विवाद सुलझाने के लिए भारत-चीन में बातचीत कल
बीजिंग, एजेंसी
First Published:16-04-12 08:01 PM
Last Updated:16-04-12 08:02 PM
भारत व चीन के अधिकारी दोनों देशों के बीच डंपिंगरोधी शुल्क तथा अन्य व्यापार विवादों को सुलझाने पर मंगलवार को होने वाली बैठक में विचार करेंगे।
वाणिज्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव जेएस डाडू की अगुवाई में भारतीय प्रतिनिधि मंडल यहां पहुंच गया है। यह प्रतिनिधि मंडल चीन के अधिकारियों के साथ व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगा। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच वार्ता का यह तीसरा दौर होगा। भारतीय अधिकारियों ने बताया कि ये वार्ताएं डंपिंगरोधी कदमों के साथ साथ विभिन्न उत्पादों पर शुल्कों पर केंद्रित रहेगी।
भारतीय वाणिज्य मंत्रालय के अधीन आने वाले डंपिंगरोधी तथा सम्बद्ध शुल्क महानिदेशालय (डीजीएडी) ने कहा था कि भारत ने चीन के खिलाफ दिसंबर तक 149 डंपिंगरोधी मामले शुरू किए थे। किसी भी देश के खिलाफ यह संख्या सबसे अधिक और इस तरह के कुल मामलों का 50 प्रतिशत से अधिक है।
वाणिज्य राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिसंबर में राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि चीन के खिलाफ 77 डंपिंगरोधी कदम उठाए गए हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
