शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
भारी दबाव के बीच यूनान में मतदान
एथेंस, एजेंसी
First Published:17-06-12 09:48 PM
यूनान के यूरोपीय संघ से बाहर किए जाने की आशंका के बीच मितव्यतता को लेकर नाराज यूनानवासियों ने आज देश में नया नेतत्व चुनने और भविष्य सुखद बनाने की उम्मीदों से मतदान किया।
यह मतदान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि बाहरी देश यूनानी जनता से कटटरपंथी वामपंथी गठबंधन के पक्ष में मतदान न न करने की अभूतपूर्व अपील कर चुके हैं। इस वजह से यूरो जोन में दूसरे देशों से सहायता को लेकर यूनान का भविष्य इस चुनाव पर निर्भर करता है।
इन चुनावों में मुख्य लड़ाई सीरिजा गठबंधन के नेता तसिप्रास और रूढ़िवादी दल न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के 62 वर्षीय नेता एंटोनिस समारास के बीच है। तसिप्रास ने कहा कि उनकी पार्टी जीतेगी और यूनान बदलते यूरोप में अपनी सदस्यता बरकरार रखेगा। मतदान से ठीक पहले जर्मनी की चासंलर एंजेला मार्केल ने कहा कि यूनानवासियों को ऐसे सांसदों को चुनना चाहिए जो विवादास्पद बेल आउट पैकेज का समर्थन करते हों।
यूरोसमूह के प्रमुख जयां-क्लोड जंकर ने भी चेतावनी देते हुए कहा कि सीरिजा की जीत का यूरोजोन और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर अप्रत्याशित प्रभाव पड़ेगा। यूनान में छह मई को हुए चुनाव में सरकार के गठन के लिए किसी गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने पर दोबारा मतदान कराया गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
