वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत
'सेक्स' के मामले में लड़कियों ने मारी बाजी
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:29-04-12 12:50 PM
Last Updated:29-04-12 12:53 PM
आमतौर पर यह माना जाता है कि लड़कियां कई मामलों में लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, पर कुछ मामलों में तो वो लड़कों से आगे निकल गई हैं।
हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 से 19 वर्ष की लड़कियां सेक्स के मामले में लड़कों से कहीं आगे हैं। भारत में 25 साल की उम्र में करीब तीन फीसदी लड़कों ने सेक्स किया है, जबकि इस उम्र तक आठ फीसदी लड़कियां सेक्स कर चुकी होती हैं।
यूनिसेफ द्वारा प्रकाशित ग्लोबल रिपोर्ट कार्ड 2012 में यह खुलासा किया गया है कि विकासशील देशों में किशोरावस्था में 11 फीसदी लड़कियां 15 वर्ष की उम्र से पहले सेक्स कर चुकी होती हैं, जबकि इस उम्र तक पांच फीसदी लड़के सेक्स करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रसव और एचआईवी संक्रमण के खतरे में वृद्धि भी इसी कारण से हुई है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत में 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 22 प्रतिशत महिलाएं वयस्क होने से पहले ही मां बन जाती हैं। 'द स्टेट ऑफ द वल्र्ड चिल्ड्रन 2012' के शीर्षक से यह रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2000 से 2010 तक 30 प्रतिशत महिलाओं की शादी 15 से 19 साल की उम्र के बीच कर दी गई।
पुरुषों में यह आंकड़ा पांच प्रतिशत ही था। इसमें बताया गया है कि आज 20 से 24 साल की उम्र के बीच की 47 प्रतिशत महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही कर दी गई थी।
साथ ही 18 प्रतिशत महिलाओं की 15 साल की उम्र से पहले ही शादी कर दी गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में किशोरावस्था में मां बनने की दर प्रति हजार पर 45 है, जिसका अर्थ है कि 15 से 19 साल की प्रति हजार किशोरियों में से 45 इसी उम्र में ही मातृत्व प्राप्त कर लेती हैं। रिपोर्ट में आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।
102

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
